सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस अवनीत कौर की आने वाली फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लॉन्च के दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर भी जवाब दिया। वहीं, मूवी अगले महीने 12 सितंबर,2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।
दरअसल, एक्ट्रेस अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर कल(25 अगस्त,2025) को रिलीज हुआ। लॉन्च के दौरान अभिनेत्री येलो रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं, ट्रेलर लॉन्च में उनसे विराट कोहली के उनकी फोटो लाइक करने को लेकर भी सवाल पूछा गया। तो इस पर अवनीत ने मुस्कुराते हुए अंदाज में कहा- ‘मिलता रहे प्यार, बस। और क्या बोलूं मैं।’
गौरतलब है कि मई के महीने में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था। इस पोस्ट में अवनीत ग्रीन कल के टॉप और प्रिंटेड स्कर्ट में थी। लेकिन थोड़ी देर बाद ही विराट ने पोस्ट वाली लाइक को रिमूव कर दिया था। हालांकि, विराट कोहली का स्क्रीनशॉट तब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर कई तरह की अफवाहें फैलना शुरू हो गई थी। वैसे बाद में इस मामले पर विराट ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी थी। सफाई देते हुए लिखा- मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि अपनी फीड साफ करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिथ्म ने गलती से कोई इंटरेक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे कोई ईरादा नहीं था। रिक्वेस्ट है कि कोई भी बेवजह धारणा न बनाए। समझने के लिए थैंक्यू।