सिटी पोस्ट लाइव
बच्चों पर परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। उसमें मौजूद केमिकल्स और तेज़ खुशबू छोटे बच्चों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आद हम आपको बताएंगे कि परफ्यूम से क्या नुकसान है और क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है।
दरअसल, परफ्यूम में 78 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक डिनैचर्ड एथाइल अल्कोहल(केमिकल अल्कोहल) होता है। इसमें नेचुरल या सिंथेटिक एसेंशियल ऑयल्स, ग्लिसरीन और फ्थेलेट्स जैसे केमिकल मिलाए जाते हैं। सेंट में मौजूद केमिकल के कारण स्किन एलर्जी, सांस की परेशानी, सिरदर्द,चक्कर और आखों में खुजली या इरिटेशन होने लगता है। वहीं,बार-बार इसके संपर्क में आने से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है। इसके अलावा कुछ परफ्यूम में मौजूद फ्थैलेट्सके कारण होर्मोनल असंतुलन होने लगता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चों को अच्छी खुशबू के लिए नेचुरल फ्रेशनेस और सही साफ-सफाई ही काफी है। अगर उसे बेबी-फ्रेंडली साबुन और साफ पानी से नहलाया जाए तो शरीर की गंध अपने आप दूर हो जाएगी। साथ ही नहाने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। और कपड़े हमेशा साफ व कॉटन के पहनाएं। परफ्यूम के काऱण अगर स्किन पर लाल दाने, रैशेज, खुजली, आंखों में पानी या जलन, नाक बंद होना, छींक आना, सांस फूलना या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दे रहें हैं तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें और डॉक्टर को दिखाएं।
हालांकि, पेरेंट्स अपने बच्चों की त्वचा के अतिरिक्त देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स को जरूर फोलो करें।
1) नियमित तेल मालिश करें
2) मौसम के हिसाब से मॉइश्चराइजर चुनें
3) बेबी-सेफ डिटरजेंट का इस्तेमाल करें
4) नाखूनों की सफाई और ट्रिमिंग करें