सिटी पोस्ट लाइव
आज 12 अगस्त, दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर में आज पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बनेगा तो गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बन रहा है। ऐसे में सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल देखें विस्तार से।
मेष- आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने किसी साथी की बात खराब लग सकती है। आप अपनी संतान के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। पिताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। आज के दिन किसी से उधार लेने से बचें। शुभ रंग- हरा
वृषभ- आज के दिन किसी अनजान से कोई बात शेयर करने से बचें। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ रंग- सफेद
मिथुन- आज के दिन अपने खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी के कहने पर कोई इंवेस्टमेंट नहीं करें, अन्यथा भविष्य़ में नुकसान हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी नई गाड़ी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। शुभ रंग- नीला
कर्क- आज के दिन संतान को कोई बड़ी जिम्मेदारी थोड़ी सोच समझकर दें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला परेशानी खड़ी कर सकता है। आपके बॉस से बेहतर रिश्ते होने के कारण प्रमोशन मिल सकता है। किसी काम से संबंधित परेशानी है तो दूर हो सकती है। शुभ रंग- लाल
सिंह- आज का दिन सिंह जातकों के लिए मिश्रित रहेगा। आप काम से जुड़े मामले में पिताजी से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। किसी लंबे यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। आप शौकीया चीजों पर खर्च करने से बचें। शुभ रंग- ग्रे
कन्या- इस राशि वाले किसी को धन उधार देने से बचें। आप शेयर मार्केट में कोई जोखिम न लें। आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के सेहत खराब हो सकती है। शुभ रंग- गुलाबी
तुला- आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे। आपका काम के मामले में भागदौड़ बनी रहेगी। आपकी लाइफ पार्टनर को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन लोन उतारने की पूरी कोशिश करें। शुभ रंग- लाल
वृश्चिक- आज के दिन कोई कानूनी पेंच फंसा है तो वह समाप्त हो सकता है। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आप किसी काम को लेकर कोशिश में लगे हैं तो वह पूर्ण हो सकता है। शुभ रंग- सफेद
धनु- आप किसी चीज में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी काम को लेकर परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकते हैं, लेकिन आप अपने वाणी पर कंट्रोल रखें। शुभ रंग- आसमानी
मकर- राजनीति में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा,। पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें। आप किसी नए घर के खरीदारी की योजना बनाएंगे जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ रंग- गोल्डेन