गिल की कमान में उतरेगी भारतीय टेस्ट टीम, BCCI ने किया ऐलान…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है। गुरुवार को BCCI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वेस्टइंडीज 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को कप्तान कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान की भूमिका में दिखेंगे। गुरुवार को BCCI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें, सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। तो वहीं, दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा।

गौरतलब है कि यह सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज़ से काफी अहम है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ के साथ ही भारत का WTC 2025-27 का नया दौर शुरू हो जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश रेड्डी और एन जगदीसन।

Share This Article