सिटी पोस्ट लाइव
भारत के 2 बड़े दिग्गज बल्लेबाज की संन्यास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इनके फैंस को वनडे की संन्यास पर विराम लग गई है। इसे लेकर BCCI उपाध्यक्ष ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्याल ले लिया। साथ ही टीम इंडिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद रोहित और कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी की ये वनडे से भी संन्याल ले लेंगे। लेकिन इन सभी अफवाहों पर BCCI(भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराम लगा दिया है। जब एक पॉडकास्ट में राजीव शुक्ला से दोनों के फेयरवेल को लेकर सवाल पूछा गया, तब इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा- “उन्होंने कब संन्यास लिया? रोहित शर्मा, विराट कोहली दोनों अभी भी वनडे खेलेंगे। जब वो अब भी खेल रहे हैं, तो फेयरवेल की बात क्यों कर रहे हैं? आप लोग अभी से चिंता क्यों कर रहे हैं?” आगे उन्होंने BCCI की पॉलिसी को लेकर भी बताया की- ‘हमारी पॉलिसी बिल्कुल साफ है। BCCI किसी भी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहता। खिलाड़ी को अपना फैसला खुद लेना होगा। लोग पहले से ही फेयरवेल की बात कर रहे हैं। कोहली बहुत फिट हैं, वह खेल रहे है। रोहित शर्मा बहुत अच्छा खेल रहे हैं। और आप लोग पहले से ही फेयरवेल को लेकर चिंतित हैं।’ वैसे राजीव शुक्ला के बात से यह स्पष्ट हो गया की ये दोनों खिलाड़ी अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं।
गौरतलब है कि राजीव शुक्ला के बात से दोनों खिलाड़ियों के फैंस को बड़ी राहत मिली है। फैंस चाहते हैं कि दोनों खिलाड़ी अगले वनडे विश्व कप तक टीम का हिस्सा बने रहें। वैसे अगले वनडे वर्ल्ड कप तक कोहली 38 साल के और वहीं रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे। वहीं, इन दोनों खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है।