सिटी पोस्ट लाइव
सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल आजकल आम हो गया है। ऑफिस, पार्टी या फिर किसी फंक्शन में महिलाएं और लड़कियां मेकअप करना पसंद करती हैं। लेकिन अगर हर वक्त पर मेकअप किया जाए तो यह आपकी त्वचा और सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते है मेकअप त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचाता है? साथ ही हमें कब मेकअप नहीं करना चाहिए?
मेकअप हमारे स्किन का आत्मविश्वास बढ़ाता है और चेहरे पर निखार लाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाए तो वे हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है।
मेकअप के 9 बड़े नुकसान:
– दाग-धब्बों की समस्या बढ़ना
– स्किन की सतह खुरदुरी दिखना और चेहरा का जल्दी ऑयली होना
– सेंसिटिव स्किन में रेडनेस, खुजली या एलर्जी होना
– बार-बार मेकअप लगाने और रिमूव करने से स्किन ड्राइनेस होना
– समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखना
– ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट से पिंपल्स होना और स्किन ब्रेकआउट्स बढ़ना
– स्किन का रंग बदलना
– आई मेकअप से आंखों में रेडनेस और इन्फेक्शन होना
– खराब लिपस्टिक से होंठों की नमी खत्म होना और क्रैक पर जाना
दरअसल, मेकअप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स चुनें। खरीदते समय ध्यान रहें कि प्रोडक्ट एक्सपायरी न हों। रोजाना हल्का और नेचुरल मेकअप ही लगाएं। इसके साथ ही ब्रश और स्पंज जैसे टूल्स को नियमित साफ करते रहें ताकि बैक्टीरिया स्किन पर न पहुंचें। वहीं, मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धोएं, फिर प्राइमर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा और मेकअप के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। बता दें कि मेकअप हटाने के लिए पानी से धोने के अलावा सॉफ्ट क्लींजर या मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल करें। और हफ्ते में एक-दो बार स्क्रब का उपयोग करें।
8 कंडीशंस में भूलकर भी न करें मेकअप:
– जब पिंपल्स या ब्रेकआउट हो रहा
– जिम या वर्कआउट करते समय
– स्विमिंग के तुरंत बाद
– लेजर हेयर रिमूवल के बाद
– स्किन पर एलर्ज, रैश या जलन होने पर
– त्वचा सनबर्न से झुलसने पर
– स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या फ्लेकी हो
– मेकअप ब्रश गंदे हो