सावधान! अफवाहों पर न दें ध्यान: बिहार में नहीं है तेल की कमी, उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान…

Ritu Raj

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में ईंधन की कोई वास्तविक किल्लत नहीं है और लोग किसी भी प्रकार की अफवाह का शिकार न हों।

उपमुख्यमंत्री के बयान के मुख्य अंश;
नियंत्रण में है स्थिति: विजय सिन्हा ने स्वीकार किया कि कुछ स्थानीय केंद्रों पर छिटपुट तकनीकी या आपूर्ति संबंधी समस्या हो सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर कोई संकट नहीं है। सरकार हर जिले की रिपोर्ट पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तेल की कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “आम जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” जहाँ भी आपूर्ति में बाधा की शिकायत मिल रही है, वहां प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर सुधार सुनिश्चित कर रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर प्रहार;
उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां चल रहे SIR (विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रुख की आलोचना करते हुए कहा- “लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी होना अनिवार्य है। चुनाव आयोग द्वारा उठाया गया कदम सही दिशा में है, यही कारण है कि अब वहां विरोध के स्वर धीमे पड़ गए हैं और ममता बनर्जी को अपना धरना समाप्त करना पड़ा।”

Share This Article