फैंस के लिए बड़ा सवाल – टीम इंडिया के सितारे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते?…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

भारत के कई सीनियर खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने से बच रहे हैं। केएल राहुल, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ी भी दलीप ट्रॉफी में भाग नहीं लिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिरकार भारत के स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट कम क्यों खेलते हैं? इसके पीछे क्या है अहम कारण।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, स्टार खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट न खेलने का सबसे बड़ा कारण है कि ज्यादातर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट का शेड्यूल काफी बिजी रहता है। बिजी शेड्यूल के कारण ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट स्किप कर आराम करने पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स इंजरी से भी बचे रहते हैं। वहीं, कई बार बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी को घरेलू मैच नहीं खेलने का सुझाव दिया जाता है, ताकि वे बड़े मैचों में उपलब्ध रह सके। इसके साथ ही घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर इंटरनेशनल लेवल का नहीं होता। इसलिए भी प्लेयर्स इन टूर्नामेंट को स्किप कर सेल्फ प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। सबसे अहम बात है कि डोमेस्टिक क्रिकेट में नए खिलाड़ी को ज्यादा तरजीह दी जाती है और टीम टूर्नामेंट से पहले ही प्लेयर्स का अनाउंसमेंट कर देते है। BCCI के सुझाव के बाद भी इंटरनेशनल प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट में शामिल नहीं किया जाता।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के कई स्टार प्लेयर्स(केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा) फिट होकर भी डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेल रहे है। ये सभी खिलाड़ी इंग्लैड में हुए टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। इसके बाद भी इन्हें दलीप ट्रॉफी के स्कवॉड में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा कई खिलाड़ी (ईशान किशन, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी और ऋषभ पंत) चोट या बीमारी के कारण टूर्नामेंट में शामिल नहीं हुए। हालांकि, ये सभी प्लेयर्स का बीसीसीआई या स्टेट बोर्ड की ओर से शो कॉज नोटिस नहीं बताई गई है। बता दें कि, घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने पर BCCI सख्त रूख अपना चुकी है। भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था।

Share This Article