सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर बिहारियों ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों की चिंता बढ़ा दी है.दोनों दलों के नेताओं के निशाने पर बिहारी आ गये हैं.दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने नड्डा द्वारा दिल्ली में बसे बिहारियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से किए जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष के द्वारा यह कहना कि 500 के टिकट में 5 लाख का इलाज करा के दिल्ली से जाने वाले बिहारियों और पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनानी चाहिए
गुरुवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से दिल्ली के वोटरलिस्ट में कथित हेराफेरी की शिकायत की थी, लेकिन जब वो मीडिया से बात करने आए तो कुछ ऐसा बोल गए जिससे दिल्ली से लेकर बिहार तक बवाल मच गया. अरविंद केजरीवाल ने कह दिया कि यूपी-बिहार से लोगों को यहां लाकर उनके नाम वोटर लिस्ट में चढ़वाए जा रहे हैं. उन्हें यहां लाकर बीजेपी फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रही है. इसके बाद, दिल्ली से बिहार तक एनडीए के नेताओं ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और इसे पूर्वांचल के लोगों का अपमान करार दिया.
अखिलेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में बसे पूर्वांचल और बिहार के लोगों के प्रति शीला दीक्षित ने जितना काम किया उसे कांग्रेस पार्टी सरकार बनते आगे बढ़ाएगी. स्वर कोकिला दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के नाम पर दिल्ली में छठ महापर्व पर महाकुंभ के तर्ज पर यमुना के किनारे छठ को समर्पित जिला का निर्माण करेगी.बिहार के लोगों का आप सरकार द्वारा छठ मनाने से रोका जता था.कांग्रेस की सरकार बनने पर बिहारी दिल्ली में भी छठ मनायेगें