सिटी पोस्ट लाइव
सपा के कद्दावर नेता आजम खान को इस मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वहीं, सपा नेता पिछले 2 साल से जेल में बंद है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को इस विवादित केस में हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वहीं, इलाहाबाद HC ने उनकी जमानत की अर्जी मंजूर कर ली है। दरअसल, उन पर रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे करने का आरोप लगा था। जिसके कारण वे 2 साल से सलाखों के पीछे है। एमएलए कोर्ट में उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। सूत्रों के अनुसार, आजम खान बहुत जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि, कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 21 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही उनके पर रामपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें से दो केस में सजा काट चुके हैं।
गौरतलब है कि 21 नवंबर 2019 को बार स्वामी गगन अरोड़ा की शिकायत पर तत्कालीन राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सईद नगर हरदोई पट्टी का है। कब्जे के दौरान वे यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री थे।