भागलपुर की महिला सिपाही की गया में संदिग्ध हालात में मौत, अग्निशमन विभाग के अधिकारी और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप!

शव पहुंचते ही बसंतपुर में मचा हाहाकार!

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

भागलपुर। गया के शेरघाटी में तैनात अग्निशमन विभाग की महिला सिपाही ज्योति ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उनके मायके और ससुराल पक्ष के लोग शेरघाटी थाने पहुंचे और विभाग के पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद और सिपाही राजेश कुमार पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परिवार का आरोप – आत्महत्या नहीं, हत्या है

मृतका का शव जब भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। महिला सिपाही के पति चंदन कुमार ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और सहकर्मी उनकी पत्नी को प्रताड़ित करते थे और जबरन निजी काम करवाते थे।

मामले में एक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, गया के एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article