बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन को मज़बूती देने में जुटी लेफ्ट, पटना पहुंचे सीपीएम महासचिव एम.ए. बेबी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच सीपीएम (CPM) के राष्ट्रीय महासचिव मरियम अलेक्जेंडर बेबी (Mariam Alexander Baby ) पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए महागठबंधन को भाजपा के खिलाफ एकजुट और मजबूत करने की बात कही।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,
“हमारे कामरेड अशोक थावाले और कांग्रेस के साथ चर्चा होगी। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए महागठबंधन को और मज़बूत किया जाएगा। इसके लिए हम विस्तृत बैठक करने जा रहे हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने साफ किया कि इस विषय पर पार्टी मीटिंग के बाद ही कोई फैसला या टिप्पणी की जाएगी।
“सीएम चेहरा को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकता। पहले सहयोगी दलों से चर्चा करेंगे, फिर मीडिया को जानकारी दी जाएगी,” उन्होंने कहा।

हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि वामपंथी दल महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं और भाजपा को सत्ता से बेदखल करना प्राथमिक लक्ष्य है।

“तो ये थे सीपीएम के महासचिव M.A. Baby, जो कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर विपक्षी गठबंधन को मज़बूती देने की बात कर रहे हैं। लेकिन महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है”।

Share This Article