बिहार में जंगल या महाजंगल राज बोले राजद नेता!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार में लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है। उनका कहना है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और नीतीश कुमार अब “थक चुके हैं”। कल मोकामा में हुए गोलीकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बिहार की स्थिति देखिए, यह सरकार अब विदाई के कगार पर है। अब समय आ गया है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरे, और केवल नीतीश कुमार की विदाई से ही यह मुमकिन है।” उन्होंने आगे कहा, “अब सत्ता पक्ष से यह सवाल किया जाना चाहिए कि बिहार में क्या जंगलराज है या महा जंगलराज?”

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष से जुड़े जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने सरकार का पक्ष लिया। उन्होंने कहा, “यह सुशासन की सरकार है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। जब सुशासन है, तो पुलिस अपना काम करेगी और स्थिति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बिहार में सुशासन की सरकार है, और अगर कोई अपराधी इसमें शामिल है, तो पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।”

कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा, “अनंत सिंह पर जिस तरह से हमला हुआ है, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। क्या बिहार में अब महा जंगलराज हो चुका है?” साथ ही, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन पर हमला हुआ है और इस मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।

पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सुहाग ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। वहीं विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Share This Article