सिटी पोस्ट लाइव
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके interresult2025.com और https://results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये वेबसाइट्स बिहार बोर्ड द्वारा अधिकृत हैं। वहीं, बिहार बोर्ड के इस शानदार रिजल्ट के बाद अब सभी की निगाहें मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षा 2025 के परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है।
टॉपर्स को दोगुना इनाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर्स को दी जाने वाली इनामी राशि को दोगुना कर दिया है।
| रैंक | पहले की इनामी राशि | अब की इनामी राशि |
|---|---|---|
| पहला स्थान | ₹1,00,000 | ₹2,00,000 |
| दूसरा स्थान | ₹75,000 | ₹1,50,000 |
| तीसरा स्थान | ₹50,000 | ₹1,00,000 |
साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स की लिस्ट
साइंस स्ट्रीम : प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.80%) हासिल कर टॉप किया।
कॉमर्स स्ट्रीम : रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आर्ट्स स्ट्रीम : अंकिता कुमारी (राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, वैशाली) और शाकिब शाह (+2 उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर) दोनों ने 473 अंक (94.60%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।
इस वर्ष सभी स्ट्रीम्स में लड़कियों का दबदबा रहा और उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किए।
बढ़ा है पास प्रतिशत पर पिछले साल से कम बच्चे उत्तीर्ण
| वर्ष | पास प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 86.50% |
| 2024 | 87.21% |
| 2023 | 83.73% |
| 2022 | 80.15% |
| 2021 | 78.04% |
| 2020 | 80.59% |
| 2019 | 79.76% |
कॉमर्स के बच्चों का रहा दबदबा
- साइंस स्ट्रीम: 89.50% छात्र हुए सफल।
- आर्ट्स स्ट्रीम: 82.75% छात्रों ने परीक्षा पास की।
- कॉमर्स स्ट्रीम: 94.77% छात्रों ने सफलता हासिल की।
क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बन गया है। नई तकनीकों और बेहतर प्रबंधन के कारण यह संभव हो सका है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ छात्रों को मिल रहा है, जिससे लड़कियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
– सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार