बिहार चुनाव पर हलचल तेज: आज दोपहर 2 बजे EC की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, तैयारियों और रणनीति का होगा खुलासा!

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग (EC) की 16 सदस्यीय टीम का बिहार दौरा आज (रविवार) समाप्त हो रहा है। दो दिनों के विस्तृत और व्यापक समीक्षा दौरे के बाद, चुनाव आयोग आज दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें अब तक की चुनावी तैयारियों और आगे की रणनीति के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आयोग आज वोटिंग की तारीखों का ऐलान करेगा या नहीं, लेकिन दौरे के बाद जल्द ही तिथियों की घोषणा होने की प्रबल संभावना है।

सीईसी ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ पटना के होटल ताज में आज भी कई दौर की अहम बैठकों में शामिल होंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज का पूरा कार्यक्रम: बैठकों का दौर जारी
निर्वाचन आयोग की टीम का आज का पूरा शेड्यूल बेहद व्यस्त है:

• सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक: आयोग की टीम प्रवर्तन एजेंसियों (Enforcement Agencies) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेगी।

• सुबह 11:30 बजे से 12 बजे तक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), SPNO और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के नोडल अधिकारियों के साथ सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा होगी।

• दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक: आयोग की टीम राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य की चुनावी तैयारियों पर अंतिम समीक्षा करेगी।

इन सभी बैठकों के बाद, दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग दौरे के निष्कर्षों और चुनाव कराने की रणनीति पर विस्तृत जानकारी देगा। दौरा समाप्त होने के बाद, सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्त शाम 4:10 बजे की एयर इंडिया फ्लाइट से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राजनीतिक दलों ने EC का किया धन्यवाद
दौरे के पहले दिन शनिवार को आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बातचीत की। बैठक में आम आदमी पार्टी, बसपा, भाजपा, भाकपा (मार्क्सवादी), कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, भाकपा (माले) (लिबरेशन), जदयू, लोजपा (रामविलास), राजद और रालोजपा जैसे प्रमुख दलों ने भाग लिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलों ने ऐतिहासिक ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ अभ्यास को सफलतापूर्वक पूरा करने और मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए आयोग का धन्यवाद किया। इसके साथ ही, दलों ने चुनाव प्रक्रिया में अपना पूर्ण विश्वास और भरोसा व्यक्त किया।

राज्य में इसी साल में चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव आयोग का यह उच्च स्तरीय दौरा यह संकेत देता है कि बिहार अब चुनावी मोड में पूरी तरह से आ चुका है, और जल्द ही मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा स

Share This Article