सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चल रही वोटर अधिकार यात्रा के बीच एक चौकानेवाला सर्वे सामने आया है। सर्वे के अनुसार अभी सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच है। दोनों के बीच टक्कर जबरदस्त होने वाली है। जेवीसी पोल के आंकड़ों ने सबकी नींद उड़ा दी है जेवीसी पोल के अनुसार आज चुनाव हुए तो एनडीए को 136 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन के खाते में 75 सीटें तो अन्य के खाते में छह सीटें जा रही हैं। कांटे की टक्कर वाली सीटें 26 हैं। कांटे की टक्कर वाली सीटों में मिथिला की तीन सीटें, सीमांचल की एक सीट, तिरहुत की तीन सीटें, मगध की छह सीटें, भोजपुर की 8 सीटें, अंग क्षेत्र की पांच सीटें हैं। एनडीए की जीत होती है तो जनता किसे सीएम के रूप में देखना चाहेगी? इस पर 25। 2 फीसद लोग नीतीश कुमार को कह रहे हैं। वहीं 44। 4 फीसद लोगों का कहना है कि जिसकी ज्यादा सीटें उसका सीएम हो। बीजेपी का सीएम हो यह कहने वाले 20। 4 फीसद लोग हैं। चिराग पासवान के समर्थन में 10 फीसद लोग हैं।
इस तरह अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो 45। 9 फीसद वोट के साथ लोग चाहते हैं कि तेजस्वी यादव को यह मौका मिले। वहीं 36। 9 फीसद वोट इस पर मिला है कि यह गठबंधन के सहयोगी तय करें। लालू परिवार के बाहर का सीएम हो इसको कहने वाले 17। 2 फीसद लोग हैं। बिहार में एसआईआर को लेकर मचे घमासान के बीच लोगों से यह जानने की कोशिश की गई कि क्या वोट चोरी हो रही है? इस पर 32 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया है जबकि 59 प्रतिशत लोगों ने ना कहा है। कुछ कह नहीं सकते कहने वाले 9 फीसद लोग हैं।