बिहार में चुनावी बिगुल! अमित शाह के दौरे से सियासी पारा चढ़ा, बड़े फैसलों की तैयारी

एक्शन मोड अमित शाह, बिहार में बैक-टू-बैक बैठकें

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंच रहे हैं। यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि कई बड़े फैसलों की भी नींव रख सकता है। आज शाम 7:40 बजे पटना एयरपोर्ट पर अमित शाह का भव्य स्वागत होगा, जहां बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाने के बाद शाह तीन अहम बैठकों में शामिल होंगे:

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
  1. सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ रणनीतिक बैठक – इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।
  2. राज्य कोर कमेटी की बैठक – इसमें बिहार चुनाव के लिए पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा होगी।
  3. कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ हाई-लेवल बैठक – जिसमें चुनावी फैसलों और रोडमैप पर मंथन होगा।

30 मार्च को नीतीश कुमार से मुलाकात, सीट शेयरिंग पर बड़ा मंथन!

30 मार्च को सुबह अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अंतिम चर्चा हो सकती है। बिहार में बीजेपी और जदयू के बीच सीटों को लेकर सहमति बनती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बिहार में जनसभा, सहकारिता कार्यक्रम और गोपालगंज दौरा

  • दोपहर 12 बजे: शाह पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम को: वे गोपालगंज जाएंगे, जहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • रात में: पटना लौटकर सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बीजेपी के लिए क्यों अहम है यह दौरा?

अमित शाह का यह दौरा बिहार चुनाव की दिशा तय करेगा। पार्टी की रणनीति क्या होगी, सीटों को लेकर क्या समझौता होगा और विपक्ष पर कैसे वार किया जाएगा, इन सभी पर शाह की बैठकों में फैसला लिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “पूरे कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह का यह दौरा बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।” अब देखना होगा कि इस हाई-वोल्टेज दौरे के बाद बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ आता है!

Share This Article