छपरा बन गया है सेक्स रैकेट का सबसे बड़ा हब, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार.

City Post Live

Chhapra News:

सिटी पोस्ट लाइव : छपरा पुलिस ने छपरा जंक्शन के पास स्थित राजपूत होटल में चल रहे एक बड़े  सेक्स  रैकेट का पर्दाफाश किया है. शुक्रवार को पुलिस ने इस होटल में छापा मारकार कई युवकों-युवतियों को धर दबोचा है. पुलिस ने होटल कर्मी एवं पश्चिम बंगाल निवासी तरुण देवनाथ एवं होटल में आपत्तिजनक अवस्था में महिलाओं के साथ समीर अली इलियास रोशन कुमार एवं विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है.

भगवान बाजार थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास स्थित राजपूत होटल के संचालक सुनील कुमार साह के द्वारा अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलवाया जा रहा है. सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक डा.कुमार आशीष ने टीम गठन कर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में चार पुरुष एवं छह महिलाएं पकड़ी गईं. कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद किया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने होटल को भी सील कर दिया है. थाने में अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस छापेमारी दल में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, सुधीर कुमार प्रिया कुमारी समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे.जनता बाजार थाना की पुलिस ने सात सितंबर 24 को जनता बाजार में एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से दो युवकों को अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था.

इसके पहले भी जनता बाजार थानाक्षेत्र के नदियां पार के कृष्णा गेस्ट हाउस में पुलिस छापेमारी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था. इस गेस्ट हाउस से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.जनता बाजार थाना क्षेत्र के सामंत विवाह भवन सह रेस्टोरेंट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था. इसमें पुलिस ने महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया था.पुलिस के कारवाई से ये ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे लगता है कि छपरा शहर sex रैकेट  का एक बहुत बड़ा अड्डा बन गया है.

Share This Article