वायरल वीडियो में नर्तकी के साथ दिखे भाजपा जिलाध्यक्ष, बोले– ” नहीं पता था ऐसा कार्यक्रम होगा”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कैमूर जिले से एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक नर्तकी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में पांडेय कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक नर्तकी डांस करते हुए उनके पास आकर सोफे के हैंड स्टैंड पर बैठ जाती है। इसके बाद, बगल में बैठे एक व्यक्ति उन्हें पैसे देते हैं, जो वे नर्तकी को देते हैं। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष दो बार हाथ जोड़ते हुए भी दिखाई देते हैं।

हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह दृश्य सोशल मीडिया पर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि, “यह वीडियो बेलाव के समीप लिली गांव का है। मैं वहां एक श्राद्ध के कार्यक्रम में गया था। मुझे नहीं पता था कि वहां ऐसा कोई डांस प्रोग्राम होगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने उस नर्तकी के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया है। वहां बैठे कुछ लोगों ने जबरदस्ती उसे मेरे पास भेजा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मैं एक सम्मानित पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं और ऐसा कोई अनैतिक आचरण नहीं कर सकता।” वहीं भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी हलकों में इसे लेकर असहजता और नाराजगी बताई जा रही है।

Share This Article