राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं, उनका ओरिजिन विदेशी: भाजपा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: भारत के संविधान के प्रति आम जनता में आस्था बढ़ाने और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संवैधानिक महत्व और विधिक सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा, “हम उस विचारधारा के लोग हैं, जो रामायण, गीता और संविधान को पूजते हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार संसद गए, तो उन्होंने संविधान को माथे से लगाया। यह हमारी आस्था का प्रतीक है।” पटेल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने झूठ फैलाया कि अगर बीजेपी 400 सीटें जीतती है तो संविधान बदल दिया जाएगा। लेकिन उनका झूठ बेनकाब हो चुका है। राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं, उनका मूल भी विदेशी है। अगर वह वास्तव में हिंदुस्तानी होते, तो संविधान को पॉकेट में रखने की बजाय माथे से लगाते।”

पूर्व विधायक ललन पासवान ने संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “संविधान बाबा साहेब की देन है। इसे केवल पॉकेट में रखने की नहीं, बल्कि पूजने की आवश्यकता है। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान के तहत छात्रों को संवैधानिक समझ और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।” उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “जिन्होंने बाबा साहेब को चुनाव हराकर संसद में जाने से रोका और 60 वर्षों तक भारत रत्न नहीं दिया, वे आज उनके सम्मान की बात करते हैं। यह दिखावटी राजनीति है।”

ललन पासवान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप कलम की खेती करें। नए भारत के निर्माण के लिए संघर्ष करें और नए अंबेडकर पैदा करने का मार्ग प्रशस्त करें। बाबा साहेब का ‘संघर्ष करो’ का नारा आत्मसात करें। यही सच्चा संविधान सम्मान है।” कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने संविधान को गौरवशाली विरासत मानते हुए इसे सम्मान और समर्पण के साथ पढ़ने और समझने का संकल्प लिया।

Share This Article