एक स्वर्णिम युग का अंत: 9 वर्ल्ड कप जीतने वाली एलिसा हीली ने किया संन्यास का एलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच…

Ritu Raj

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत होने जा रहा है। टीम की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। हीली ने अपने विदाई मैच के लिए भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज को चुना है।

भारत के खिलाफ आखिरी जंग:
एलिसा हीली अचानक मैदान नहीं छोड़ेंगी, बल्कि फरवरी-मार्च 2026 में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगी। वनडे सीरीज में वह भारत के खिलाफ वनडे मैचों में टीम की कमान संभालेंगी। वहीं, उनके करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 6 से 9 मार्च 2026 तक पर्थ (WACA) में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट होगा। साथ ही हीली ने भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों से खुद को बाहर रखा है, ताकि साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम नए खिलाड़ियों को तैयार कर सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

संन्यास की वजह:
– मानसिक और शारीरिक थकान: उन्होंने स्वीकार किया कि बढ़ती उम्र और चोटों के कारण खुद को उसी स्तर पर बनाए रखना मुश्किल हो रहा था।
– टीम का भविष्य: हीली का मानना है कि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप तक खींचने के बजाय नए नेतृत्व और खिलाड़ियों को मौका देना टीम के लिए बेहतर होगा।
– भावनात्मक अंत: वह अपने परिवार और घरेलू दर्शकों के सामने करियर का समापन करना चाहती थीं।

अगला अध्याय:
हीली ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल पूरी तरह फिट हैं और भारत के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट (जो उनके करियर का 11वां टेस्ट होगा) में ऑस्ट्रेलिया की ‘येलो जर्सी’ में एक यादगार पारी खेलकर विदा लेना चाहती हैं।

गौरतलब है कि एलिसा हीली का नाम क्रिकेट के इतिहास में ‘वर्ल्ड चैंपियन’ के रूप में दर्ज रहेगा। दरअसल,उनके नाम 6 टी-20 वर्ल्ड कप और 3 वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने का अद्भुत रिकॉर्ड है। साथ ही चाचा इयान हीली और पति मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों के बीच रहने के बावजूद एलिसा ने अपनी एक अलग और सशक्त पहचान बनाई। जनवरी 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली हीली ने 15 साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी बनकर काम किया।

Share This Article