भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, 9 महिलाओं को टिकट, दोनों डिप्टी CM मैदान में…

Ritu Raj

भाजपा ने मंगलवार को बिहार चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 71 उम्मीदवार शामिल हैं। इस बार दोनों डिप्टी CM को मैदान में उतारा गया है- जिसमें सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला है।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और कुम्हरार के 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 12 वर्तमान मंत्री भी शामिल हैं। पहली सूची में 9 महिलाओं को मौका मिला है। बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारिसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया गया है। भाजपा इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे। 2020 में पहली लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी हुई थी, जिसमें 27 उम्मीदवारों में केवल 5 महिलाएं थीं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीजेपी ने दोनों उप-मुख्यमंत्रियों के साथ 12 मंत्री चुनावी मैदान में उतारे। जिनमें मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, संजय सरावगी और डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।

Share This Article