सिटी पोस्ट लाइव
सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जाने-माने निर्देशक, निर्माता और अभिनेता धीरज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने 79 की उम्र में अंतिम सांसे ली। वो एक्यूट निमोनिया के शिकार थे। मंगलवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
दरअसल, आज यानी बुधवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले अस्पताल में किया गया। इस दौरान उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके अंतिम दर्शन में कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। जिसमें ‘तारक मेंहता का उल्टा चश्मा’ के डायरेक्टर असित मोदी, रजा मुराद, दीपक पराशर, सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
हालांकि, धीरज कुमार ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक्टर के रूप में की थी। 1970 के दशक में ‘दीदार’, ‘रातों का राजा’, ‘बहारों फूल बरसाओ’, ‘शराफत छोड़ दी मैंने’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘सर्गम’, ‘क्रांति’, ‘मान भरों सजना’ जैसी अनेक लोकप्रिय फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने लगभग 21 पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है। जिनमें हाल की फिल्मों ‘सज्जन सिंह रंगरूट’, ‘इक संधू हुंदा सी’, ‘वॉर्निंग 2’ और ‘माझैल’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। बता दे उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ शुरू की थी। जिसके वो चेयरमैन और दोनों एमडी हैं। इस बैनर के तहत कई हिट टीवी सीरियल्स बनाए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।