सिटी पोस्ट लाइव
आगरा: आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार को ईमेल के जरिए दी। एसीपी ताज सुरक्षा, सैयद अरीब अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें ताजमहल को बम से उड़ाने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस ने ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। वहीं, ताजमहल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में हलचल मच गई। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और ताजमहल परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पर्यटकों को भी परिसर से बाहर निकाला जा रहा है, जबकि पुलिस धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हुई है।