सीएम नीतीश ने साइंस सिटी का लिया जायजा, बच्चों की भविष्य को लेकर की बातें…

Ritu Raj

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के राजेन्द्र नगर स्थित 21 एकड़ में बने नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर, विभिन्न गैलरियों और विज्ञान प्रदर्शनों का बारीकी से अवलोकन किया और वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां विज्ञान आधारित 5 गैलरियां, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श, ऑडिटोरियम, 4D थियेटर और छात्रों एवं शिक्षकों के लिए डॉर्मेट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी आधुनिक विचारों और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसका उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article