BPSC री-एग्जाम: पटना हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पटना हाईकोर्ट से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों पर गांधी मैदान स्थित सत्याग्रह स्थल पर पुलिस द्वारा बार-बार की गई कार्रवाई के खिलाफ प्रशांत किशोर द्वारा दायर याचिका पर आज महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। प्रभारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार और माननीय न्यायाधीश जी. पार्थ सारथी की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यह मामला कोर्ट में 24वें नंबर पर सूचीबद्ध है, जिससे इस पर आज गहन चर्चा की संभावना है। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, पटना DM, ADM और SSP की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है। इस याचिका पर आज की सुनवाई से यह स्पष्ट होगा कि प्रशासन की कार्रवाई को लेकर न्यायालय का रुख क्या होगा और क्या प्रदर्शनकारियों को न्याय मिलेगा। पूरे बिहार की नजरें इस महत्वपूर्ण फैसले पर टिकी हैं। 

Share This Article