सिटी पोस्ट लाइव
बिहार लोक सेवा आयोग ने साल का वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसका लाखों सरकारी नोकरी वाले उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसमें PCS, शिक्षक सहित कई प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। अब अभ्यर्थी अपने अनुसार तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।
हालांकि, इस नए एग्जाम शेड्यूल में आयोग ने PCS, शिक्षक भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर, AE, CDPO सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। कैलेंडर के ऐलान होते ही उम्मीदवारों की तैयारी को नई दिशा मिल गई है। अब अभ्यर्थी अपने टारगेट के अनुसार रणनीति बनाकर समयबद्ध तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
BPSC द्वारा जारी किया गया यह नया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत और स्पष्टता लेकर आया है। इस कैलेंडर में न केवल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां दर्शाई गई हैं, बल्कि इसके साथ-साथ इंटरव्यू की अनुसूची और परिणाम घोषित होने की संभावित समय-सारणी भी विस्तार से दी गई है। इस कदम को आयोग द्वारा पारदर्शिता बढ़ाने और चयन प्रक्रिया को अधिक सुगम व पूर्वानुमानित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। लंबे समय से छात्रों की यह मांग रही है कि परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा समय रहते की जाए, जिससे वे अपनी पढ़ाई की रणनीति बेहतर ढंग से बना सकें। BPSC के इस कैलेंडर से अब उम्मीदवारों को यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि उन्हें किस परीक्षा के लिए कब तक तैयार होना है और परिणाम या इंटरव्यू की प्रक्रिया कब आरंभ होगी।