गणेशोत्सव में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने दिल से दी बधाई, फैंस के साथ शेयर की खास झलकियां…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 27 अगस्त,मंगलवार से पूरे 10 दिन तक गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आज 27 अगस्त को पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेश अवसर पर बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने फैंस को बधाई दिया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। गणेश जी आपको हमेशा सुख और शांति प्रदान करें। गणपति बप्पा मोर्या।’ वहीं, कुणाल खेमू ने अपने फैमिली के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन करते हुए कुछ फोटो पोस्ट की है। और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा विक्की कौशल, ईशा देओल, अनन्या पांडे और करीना कपूर ने भी गणेश पर्व की शुभकामनाएं दी है।

Share This Article