बड़ी खबर: 3 महीने का राशन एक साथ! अप्रैल 2026 से लागू होगा वितरण का नया नियम…

Ritu Raj

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। अप्रैल 2026 में लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) का राशन दिया जाएगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम वितरण प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है।

प्रमुख अपडेट्स और बदलाव;
पात्र लाभार्थी अब अपनी नजदीकी सरकारी राशन दुकान (FPS) से अप्रैल, मई और जून का राशन कोटा एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का पूरी तरह डिजिटलीकरण हो चुका है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2025 में देशभर में लगभग 41.41 लाख अपात्र राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से देश की लगभग सभी राशन दुकानों पर ePOS मशीनें लग चुकी हैं। वर्तमान में 99.2% लाभार्थी आधार से जुड़े हैं और वितरण का लगभग 98.75% बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए हो रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लाभार्थियों के लिए जरूरी बातें;
सरकार का उद्देश्य इन सुधारों के जरिए खाद्यान्न की चोरी रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि अनाज केवल जरूरतमंदों तक ही पहुंचे। यदि आप एक वैध राशन कार्ड धारक हैं, तो आप अप्रैल माह में अपने निर्धारित समय पर जाकर तीन महीने का स्टॉक ले सकते हैं। बता दें कि राशन लेते समय अपना आधार कार्ड साथ रखें क्योंकि वितरण बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के आधार पर ही किया जाएगा।

Share This Article