12 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं, मिडिल क्लास के हक में बड़ा फ़ैसला

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025 पेश करते हुए बड़ा एलान किया है। निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि 12 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने एलान किया कि एक लाख रुपए हर माह कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं है। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स रिज़ीम के तहत की गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि टीडीएस की सीमा में बदलाव होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस में छूट की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा। किराए से होने वाली आय पर भी टीडीएस में छूट की सीमा को बढ़ाकर छह लाख किए जाने का एलान निर्मला सीतारमण ने किया।

बजट में अब तक बिहार के लिए दो बड़ी घोषणा की गई है। आज संसद में वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को तोहफ़ा दिया है। बिहार में मखाने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार मखाना बोर्ड बनाएगी। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। इसे FPO के तहत रखा जाएगा।

इससे मखाना की खेती में लगे लोगों को फायदा होगा और लोगों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे सीधा फायदा बिहार के उन किसानों को होगा जो मखाने की खेती करते हैं।

केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले बिहार को तोहफ़ा दिया है। IIT पटना में बड़ा बदलाव होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पटना IIT में सीटों को बढ़ाया जाएगा और हॉस्टल भी बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक छात्रों को एडमिशन मिल सके।

वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में फ़ूड टेक्नॉलजी इंस्टिट्यूट भी बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा बिहार में दाल उगाने वाले किसानों की मदद सरकार करेगी।

चुनाव से पहले बिहार को बजट में कई सौगात मिली है। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने अनुमति दी। इससे बिहार के लोगों को सीधा फायदा होगा। ये एयरपोर्ट पटना और बिहटा के अलावा होगा। मिथिलांचल में कोसी परियोजना बनाई जाएगी। इससे बिहार के मिथिलांचल के किसानों को सीधा फायदा होगा।

Share This Article