रश्मिका मंदाना संग डेटिंग अफवाह पर विजय देवरकोंडा बोले – ‘अभी पार्टनर की तलाश नहीं’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

एक्टर विजय देवरकोंड़ा की आने वाली फिल्म किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि देवरकोंडा साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर में जाने जाते हैं। वो अपनी कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग के दम पर फैंस पर गहरी छाप छोड़ छुके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी लाइफ में भी छाए रहते हैं। एक्टर को लेकर लंबे समय से अफवाह है कि रश्मिका को डेट कर रहे हैं। मगर आजतक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं एक इंटरव्यू से उनके पर्सनल लाइफ के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि 35 साल का हूं और मैं सिंगल नहीं हूं। मगर हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे अपनी पर्सनल डिटेल्स क्यों शेयर नहीं करते हैं। उन्होंने बहा कि फेम और गुमनामी ये जंग है। आप दुनियाभर में मशहुर एक्ट्रेस बनना चाहते हो, मगर साथ में गुमनाम भी रहना चाहते हो और ये एक तरह का पागलपन है। एक्टर ने आगे बताया कि अगर उन्हें चॉइस मिले तो वो अपना एक फिक्शनल वर्जन बनाकर अपनी असली पहचान छुपाना चाहेंगे। एक्टर बोले- मैं लोगों से कहता था कि अगर मैं एक ऐसा मास्क पहन सकूं, जो मेरे जैसा न दिखे, और वो आदमी स्टार बन जाए जबकि मैं सिर्फ एक्टिंग करता रहूं तो मैं खुश रहूंगा, क्योंकि मेरे लिए, मैं विजय देवरकोंडा ‘द एक्टर…’ के लिए काम करता हूं।

हालांकि, सक्सेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो स्टार बनने पर मिलने वाली शोहरत से अनजान नहीं हैं, लेकिन उन्हें पता है कि उनके लिए क्या मायने रखता है। मैं सक्सेस को एन्जॉय करता हूं। सक्सेस के साथ मिलने वाले आराम, इज्जत, का भी आनंद लेता हूं। पर मुझे नहीं पता कि ये मेरे निजी जीवन की वजह से मिल रहा है या विजय देवरकोंडा होने के तौर पर। शायद ये मेरी फिल्मों की वजह से है।एक्टर विजय देवरकोंड़ा की आने वाली फिल्म किंगडम 31 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि देवरकोंडा साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर में जाने जाते हैं। वो अपनी कई फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग के दम पर फैंस पर गहरी छाप छोड़ छुके हैं।

Share This Article