सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में सरकारी नौकरी की सौगात जारी है—राज्य सरकार और विभिन्न आयोगों ने लगातार बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकाली हैं। हाल ही में केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार (CSBC) की ओर से ड्राइवर कॉन्स्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अब ड्राइवर कॉन्स्टेबल की भर्ती बिहार पुलिस की विभिन्न जिलों, इकाइयों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में की जाएगी।
हालांकि, ड्राइवर कॉन्स्टेबल की पदों पर आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई, 2025 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स कुछ इस प्रकार है…
• अनारक्षित : 1772 पद
• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) : 436 पद
• अनुसूचित जाति : 632 पद
• अनुसूचित जनजाति : 24 पद
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 757 पद
• पिछड़ा वर्ग : 492 पद
• पिछड़ा वर्ग महिला : 248 पद
• कुल पदों की संख्या : 4361
शैक्षणिक योग्यता:
• 10वीं, 12वीं पास
• लाइट या हैवी व्हीकल ड्राइविंग का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव।
शारीरिक योग्यता :
लंबाई :
• सामान्य, पिछड़ा वर्ग के पुरुष : 165 सेमी
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी पुरुष : 160 सेमी
• सभी वर्ग की महिला : 155 सेमी
सीना :
• सामान्य, पिछड़ा वर्ग के पुरुष : 81 सेमी (फुलाने पर 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद 86 सेमी)
• एससी, एसटी, एमबीसी के पुरुष उम्मीदवार : 79 सेमी (फुलाने पर 5 सेमी की बढ़ोतरी के बाद 84 सेमी)
सैलरी :
21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
आयु सीमा :
• न्यूनतम : 20 वर्ष
• सामान्य : अधिकतम 25 साल
• ओबीसी : अधिकतम 27 साल
• ओबीसी, महिला : अधिकतम 28 साल
• अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति : अधिकतम 30 साल
फीस :
• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बिहार के मूल निवासी : 180 रुपए
• अन्य : 675 रुपए
चयन प्रकिया :
• रिटन एग्जाम
• शारीरिक दक्षता परीक्षा
• मोटर वाहन चालक परीक्षा
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन :
• ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर Driver Constable Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
• रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म भरें।
• जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
• फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
• इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।