ओवल में बुमराह नहीं, अब किसे मिलेगा मौका—कुलदीप या आकाशदीप?…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 अगस्त से खेला जाएगा। इंग्लैंड अभी 1-2 से आगे है। इस मुकाबले में प्रमुख गेंदबाज बुमराह को आराम दिया गया है। अब ये देखना होगा कि टीम इंडिया पांचवें मैच में आकाश या कुलदीप में से किसे मौका देती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, सीरीज का 5वां मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। जहां इंग्लैंड टीम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, तो वहीं, भारत हर हाल में ड्रॉ कराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। खबरों के अनुसार, बुमराह पीठ की समस्या से जुझ रहे हैं,जिसके कारण 5में मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह पेसर आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, BCCI की मेडिकल टीम ने बुमराह की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है। बुमराह की अनुपस्थिति में अब सारी जिम्मेददारी मोहम्म्द सिराज पर हो जाएगी। अगर आकाशदीप फिट नहीं हुए तो दूसरे पेसर के रूप में शार्दुल या प्रसिद्द दोनों में से किसी एक को टीम में खेलाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, अर्शदीप सिंह भी टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, चोटिल पंत की जगह विकेटकीपिंग के तौर पर ध्रुव जुरैल या एन जगदीशन में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। लेकिन टीम मैनेजमेंट ओवल के अहम मैच में किसी नए खिलाड़ी को चुने उसकी संभावना कम है। वहीं, फ्लैट पिच के अनुकूल ही कुलदीप प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।

हालांकि, साई सुदर्शन भी इस सीरीज में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए। वे इस सीरीज के 4 पारियों में एक अर्धशतक ही लगा सके और 2 बार खाता भी नहीं खोल सके। साई का उच्चतम स्कोर 61 रन है, जो मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बनाए थे।

Share This Article