नीतीश पर भड़के मांझी,कहा-‘बिहार से ही निकलवा दीजिए .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने  नीतीश कुमार के एमएलए पर ही गंभीर आरोप लगा लगाया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हमलोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं? आपके एमएलए मुसहर लोगों को गाली दे रहे हैं.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

इंडी गठबंधन के  तीन चार दिनों में टूट जाने का दावा करनेवाले जीतन राम मांझी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन का तो कोई हिसाब ही नहीं है.घमंडिया गठबंधन तो अभी ही टूटता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि एक को तो राजा का सपना दिखाकर सेनापति की कुर्सी पकड़ाने में लोग लगे हुए हैं. यह गठबंधन, तीन से चार दिन में टूट जाएगा.

Share This Article