सावधान! बिहार में आज से लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक; हड़ताल और छुट्टियों की ‘डबल मार’ से अटक सकते हैं आपके काम…

Ritu Raj

बिहार में बैंकिंग सेवाएं अगले चार दिनों तक प्रभावित रहने वाली हैं, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। बैंक कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर जारी विवाद के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बता दें कि देशभर में करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिसमें बिहार के हजारों कर्मचारी भी भाग लेंगे। स्थिति स्पष्ट होने तक डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहता है।
25 जनवरी 2026 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश।
27 जनवरी 2026 (मंगलवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल।
नोट:- इस तरह 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंकों में सामान्य कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हड़ताल का मुख्य कारण क्या है?
बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (सोमवार से शुक्रवार तक काम, सभी शनिवार बंद) की मांग कर रहे हैं। भारतीय बैंक संघ (IBA) और वित्त मंत्रालय के साथ 22-23 जनवरी को हुई लंबी वार्ता बेनतीजा रही। पहले से ही कई समझौतों (जैसे 7 दिसंबर 2023 और 8 मार्च 2024 के नोट) में इस पर सहमति बन चुकी थी, लेकिन सरकार की अंतिम मंजूरी नहीं मिली। वर्तमान में बैंकों में केवल दूसरा और चौथा शनिवार ही छुट्टी होता है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि RBI, LIC, GIC, केंद्र-राज्य सरकार के कार्यालय, स्टॉक एक्सचेंज आदि पहले से ही पांच दिवसीय सप्ताह पर चल रहे हैं, इसलिए बैंकों में भी इसे लागू करने से ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। डिजिटल बैंकिंग, UPI, ATM, नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?
1) नकद निकासी, जमा, वेतन भुगतान, चेक क्लियरिंग जैसे काम प्रभावित होंगे।
2) कैश की कमी या जरूरी लेन-देन में दिक्कत आ सकती है।
3) विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जरूरी बैंकिंग काम आज या कल ही निपटा लें।

Share This Article