खुद को सीएम बनाए जाने के BJP के एलान के बाद खूब बोले सम्राट चौधरी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
हरियाणा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी के इस खुलासे से कि बिहार में बीजेपी सम्राट चौधरी को सीएम बनाएगी, बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ़ कहा है कि बिहार में 2025 से 30 फिर से नीतीश। आज जब इस बारे में पत्रकारों ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या आपको भारतीय जनता पार्टी चुनाव के बाद बिहार में सीएम बनाने की तैयारी में है, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने तो यही खुलासा किया है, यह सुनने के बाद सम्राट चौधरी खूब बोले।

उन्होंने नीतीश कुमार का गुणगान करना शुरू कर दिया। कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदलकर रख दिया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए बिहार में सरकार है और आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी, सम्राट चौधरी ने कहा कि और पांच साल नीतीश कुमार को दीजिए। बिहार से जो पलायन हो रहा है, वह रुक जाएगा। किसी को रोज़गार के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सम्राट चौधरी ने आज नीतीश कुमार का खूब गुणगान तो किया, लेकिन आज वे कुछ ज़्यादा ही फ़ॉर्म में भी दिखे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व में एनडीए के सरकार चल रही है और आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. सम्राट चौधरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उसे बयान पर का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और चुनाव जीतने का दावा कर दिया था. सम्राट चौधरी ने जमकर लालू प्रसाद यादव परिवार पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि लालू परिवार बताएं उन्होंने अपने राज्य में क्या काम किया मैं लालू परिवार को चुनौती देता हूं वह किसी भी मामला पर आकर हमसे बहस कर ले. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सड़कों का जाल बिछाया बिजली की व्यवस्था पूरी तरह ठीक किया.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 23 से अधिक यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया 30 से अधिक मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया. उन्होंने बिहार के लोगों से अपील किया कि 5 साल और नीतीश कुमार को दीजिए जो लोग भी पलायन कर चुके हैं वह वापस आएंगे

Share This Article