जनगणना: अपनी ही सरकार पर बरसे JDU सांसद.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में जाति आधारित गणना को लेकर JDU सांसद ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा किया है.JDU  सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि जाति गणना में तेली समाज की गिनती सही तरीके से नहीं की गयी.उन्होंने  जाति आधारित गणना के आंकड़ों पर भी सवाल उठाया है.गुरुवार को उन्होंने कहा कि तेली समाज की गिनती सही तरीके से नहीं की गयी. उन्होंने आठ अक्टूबर को पटना में तेली समाज से जुड़े लोगों की बैठक बुलायी है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपेंगे.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सीतामढ़ी से JDU  सांसद सुनील कुमार पिंटू का कहना है कि तेली समाज के लोगों में इस बात का आक्रोश है कि उनकी गिनती सही तरीके से नहीं हुई. उन लोगों के साथ नाइंसाफी हुई है. जाति आधारित गणना में तेली समाज की जो संख्या बतायी जा रही है वह विश्नसनीय नहीं है.गौरतलब है  कि बिहार की जाति अधारित गणना को लेकर केंद्र और बीजेपी के नेता लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राज्य के कई बीजेपी नेताओं ने गणना सही तरीके से न करने को लेकर सवाल उठाया है.

Share This Article