कांग्रेस की पहली लिस्ट आई: बिहार में 13 उम्मीदवारों पर मुहर, बछवाड़ा से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को मिला टिकट!…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण के नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं, और इस बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे पेचिदा मसलों के बीच कांग्रेस ने अपनी पहली सूची तैयार कर ली है। सूत्रों की माने तों नाम पहले से ही तय हो चुके हैं, बस औपचारिक घोषणा बाकी है। इस सूची में कुल 13 संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा से फिर से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी कदवा सीट से अपनी स्थिति बरकरार रखते हुए चुनावी जंग में उतरने वाले हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके अलावा, पार्टी किशनगंज से इजहारुल हुसैन, मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, करहगर से संतोष मिश्रा, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को भी टिकट देगी, जिनमें सभी मौजूदा विधायक हैं। साथ ही, बेगूसराय से अमिता भूषण, बछवाड़ा से बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, रोसड़ा से बीके रवि, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और चेनारी से मंगल राम को भी चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

गौरतलब है कि आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, 11 अक्टूबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति इस सूची पर अंतिम मुहर लगाएगी, जबकि 12 अक्टूबर को सीटों के समझौते पर सहमति का इंतजार किया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस ने राजद को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि सीट बंटवारा जल्द से जल्द किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो कांग्रेस पहले चरण के तहत जिन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का दावा कर रही है, वहां नामांकन प्रक्रिया शुरू कर देगी।

Share This Article