दिल्ली चुनाव में भारी जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बधाई दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताया है। इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ढेरों बधाइयां।”

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में एनडीए के तहत जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिला था, लेकिन दोनों दलों के उम्मीदवार हार गए। बावजूद इसके, बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। वहीं दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री की पार्टी AAP ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है।

देशभर से मिल रही बधाइयां

बीजेपी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुभकामनाओं को बीजेपी समर्थकों ने महत्वपूर्ण करार दिया है।

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत प्राप्त किया, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। अब सबकी निगाहें इस ओर हैं कि दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार का नेतृत्व कौन करेगा और उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी?

Share This Article