पीएम मोदी के दौरे पर सीएम नीतीश ने जताया आभार, कहा- केंद्र की मदद से बिहार को मिल रही नई रफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी को हृदय से नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी, जिसमें भाजपा और जदयू दोनों शामिल हैं, तब से राज्य के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार को मिली विशेष आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़ी राशि दी गई है, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग बिना सोचे समझे बोलते रहते हैं, लेकिन हम काम में विश्वास करते हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को राज्य में बढ़ते सामाजिक परिवर्तन का संकेत बताया और कहा कि महिलाएं अब बिहार के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
• अमृत 2.0 परियोजनाएं, जिससे शहरी जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा।

• नमामी गंगे योजना की नई परियोजनाएं, जो गंगा नदी के संरक्षण और शुद्धिकरण से जुड़ी हैं।

• बिजली परियोजनाएं, जो ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

• नई रेल खंडों का उद्घाटन, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

सीएम नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से बिहार और आगे बढ़ेगा और राज्य के किसी भी नागरिक को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। यह समारोह राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में हो रहे विकास कार्यों का प्रतीक बन गया है, जो आने वाले समय में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Share This Article