सीएम नीतीश पहुंचे बोधगया, विदेशी पर्यटकों को दिया 136 करोड़ का तोहफ़ा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार के बोधगया में पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं, लेकिन बोधगया में उन्हें ठहरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर अकेली बोधगया घूमने और भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेने आने वाली पर्यटकों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया में 136 करोड़ की लागत से बने राज्य अतिथि गृह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का जायजा भी लिया, इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि बोधगया में एक बड़ा और अच्छा भवन बनाया गया है। यहां पर विदेशों से आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बहुत अच्छी व्यवस्था है, पहले जो लोग विदेशों से आते थे, उनके ठहरने में काफी दिक्कत होती थी।इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह राज्य अतिथि गृह बनाया गया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. अब जो लोग भी बोधगया की धरती पर आएंगे, उनके लिए यहां ठहरने की अच्छी व्यवस्था होगी. यहां हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, वहीं उन्होंने कहा कि गया में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जा रहा है, जो अच्छी बात है. मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया कार्यक्रम को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह गया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे बोधगया पहुंचे. यहां उनका बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार और विजय चौधरी ने स्वागत किया। तो हम आपको सुनाते हैं सीएम नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा।

Share This Article