पटना में शीतलहर का कहर: 8 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक अहम आदेश जारी किया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पटना जिले में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इस निर्णय से छात्रों की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है, क्योंकि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बना हुआ है।

जिलाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि कक्षा 8 से ऊपर तक के स्कूलों का संचालन सीमित समय के लिए किया जाएगा। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई जैसे अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के लिए लागू होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना डीएम के मुताबिक, अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इस आदेश के तहत प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों समेत सभी विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 8 जनवरी तक स्थगित किया गया है। हालांकि, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए विशेष शैक्षणिक गतिविधियाँ और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन इनका समय निर्धारित समय में होगा।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रबंधन से यह निर्देश भी दिया कि वे इस आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। इस आदेश के प्रभावी होने के साथ ही यह व्यवस्था 4 जनवरी से लागू हो जाएगी।

Share This Article