कांग्रेस ने रख दी ऐसी शर्त कि बे-टिकेट हो जायेगें सारे विधायक, दिग्गज नेताओं की बढ़ गई है बेचैनी…..

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
फॉलोअर्स नहीं तो टिकट नहीं.., बिहार में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के सामने रखी अनोखी शर्त; विधायकों की भी बढ़ी टेंशन
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने को हैं। इससे पहले कांग्रेस ने अपने टिकट के दावेदारों के लिए नई शर्त रख दी है। अगर इस शर्त के आधार पर टिकट बांटे जाएं तो 19 मौजूदा विधायक भी बेटिकट हो जाएंगे। कांग्रेस ने टिकट के दावेदारों के लिए फेसबुक पर 1.30 लाख एक्स पर 50 हजार व इंस्टाग्राम पर 30 हजार फॉलोअर्स जरूरी शर्त रखी है।

बिहार कांग्रेस के उन नेताओं की नींद उड़ गई है जो सोसल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। बिहार कांग्रेस जिला कमिटी के गठन से लेकर उम्मीदवारों के चयन में में उन नेताओं को प्राथमिकता दे रही है जो सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रीय हैं। जिनके ज्यादा फॉलोअर हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के लिए सोशल मीडिया को प्राथमिकता दिए जाने से पुराने कांग्रेसियों- मौजूदा विधायकों में भारी बेचैनी है। कांग्रेस के फरमान के अनुसार, टिकट का असली हकदार उन्हें माना जाएगा, जिनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफार्म पर फॉलोअर की अच्छी संख्या होगी। तीनों प्लेटफार्म के लिए न्यूनतम संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फेसबुक पर कम से कम एक लाख 30 हजार, एक्स हैंडल पर 50 हजार और इंस्टाग्राम पर कम से कम 30 हजार फॉलोअर्स होने पर ही किसी की दावेदारी पर विचार किया जाएगा। जिला कमेटियों की दावेदारी के लिए भी इसी पैमाने पर खरा उतरना होगा। बिहार में विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। अगर सोशल मीडिया को आधार बनाया गया तो तो बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी 19 विधायक भी बेटिकट हो सकते हैं। अन्य दावेदारों के लिए तो और भी मुश्किल होगा। बिहार कांग्रेस नेताओं को यह असंभव-सा लक्ष्य सात अप्रैल को सेंट्रल वार रूम के चेयरमैन व पूर्व आईएएस शशिकांत सेंथिल ने उस समय दिया, जब राहुल गांधी बिहार के दौरे पर थे।

इंटरनेट मीडिया पर बिहार कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता का यदि सही से आकलन किया गया तो दो-तीन को छोड़कर कोई भी खरा साबित नहीं हो पाएगा। इस मामले में कन्हैया कुमार सबसे आगे हैं, जिनके एक्स हैंडल पर 44 लाख और फेसबुक पर 14 लाख फालोअर्स हैं। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के फेसबुक पर तीन लाख 71 हजार और एक्स हैंडल पर 27.2 हजार फॉलोअर्स हैं। दोनों बिहार विधानसभा के सदस्य नहीं हैं और चुनाव लड़ने की संभावना भी नहीं है। इन दोनों के अलावा सिर्फ नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और अजीत शर्मा की स्थिति थोड़ी अच्छी कही जा सकती है। राजेश को फेसबुक पर 1.34 लाख लोग फालो करते हैं, लेकिन एक्स पर यह संख्या मात्र 4,530 है। अजीत शर्मा को फेसबुक पर 24 हजार और एक्स पर 8126 लोग फालो करते हैं। विधानसभा में कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान को फेसबुक पर 13 हजार एवं एक्स पर 8,634 लोग ही फालो करते हैं।

कांग्रेस के बाकी सभी विधायकों के फालोअर्स की संख्या दस हजार से भी नीचे है. दर्जनभर विधायक तो हजार से भी कम हैं। दो-तीन विधायकों के इंटरनेट मीडिया पर तो एकाउंट भी नहीं हैं। फॉलोअर्स की संख्या के लिहाज से बिहार प्रदेश कांग्रेस की स्थिति भी अच्छी नहीं है। फेसबुक पर इसके सिर्फ 2.49 लाख और एक्स हैंडल पर 1.58 लाख ही फॉलोअर्स हैं.जाहिर है इस पैमाने पर ज्यादातर सिटिंग विधायक पैदल हो जायेगें।

Share This Article