बिहार में बढ़ा कोरोना का खतरा, 135 नए केस मिले.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेज है.राज्य में एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है. मंगलवार को एक्टिव केस बढ़कर 608 हो गई है. पटना में सक्रिय मरीजों की संख्या 50% से अधिक है. यहां 307 मरीजों का इलाज चल रहा है.जबकि पूर्णिया 34, मुजफ्फरपुर 31, मुंगेर और भागलपुर में एक्टिव केस की संख्या 30 है. 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए. सोमवार को नए केस की संख्या 87 थी.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रविवार को बिहार में कुल 55 हजार लोगों का टेस्ट हुआ था. 137 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे. सोमवार को पूरे बिहार में 26 हजार टेस्ट हुआ और 87 नए मामले सामने आए. सोमवार को पटना के जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, उनमें कंकड़बाग, हनुमाननगर, इंद्रपुरी, अखंड ज्योति कॉलोनी, राजाबाजार, रूपसपुर, न्यू जक्कनपुर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, मुसल्लहपुर, छज्जूबाग, दानापुर, रामजयपाल रोड, छोटी पहाड़ी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, आलमगंज आदि शामिल हैं.

 

12 से 14 साल के किशोरों और बूस्टर डोज से वंचित लोगों के लिए टीका पटना में गर्दनीबाग अस्पताल में ही उपलब्ध है. टीका और उपलब्ध होने पर अन्य केंद्रों पर भी देने की व्यवस्था की जाएगी. पटना जिले को अभी दो हजार डोज मिली है. एक वॉयल में 20 डोज हैं. यानी 20 लोगों के आने पर ही वॉयल को खोला जा रहा है.

Share This Article