2852 नियोजित शिक्षकों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये नौकरी पानेवाले 2852 नियोजित शिक्षकों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होने जा रहा है.सूत्रों के अनुसार अबतक की जांच में हजारों नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। निगरानी विभाग राज्य के विभिन्न स्थानों पर इनके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट के आदेश पर नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच चल रही है।

2852 नियोजित शिक्षक संदेह के घेरे में है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अबतक की जांच में उनके मूल प्रमाण पत्र और कई प्रमाण पत्र फर्जी होने के सबूत निगरानी को मिले हैं। निगरानी इस आधार पर जांच आगे की कारवाई करने में जुटा है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच चल रही है। जिन शिक्षकों के परमं पत्र फर्जी पाए जायेगें, उनकी बर्खास्तगी तो होगी साथ ही उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article