बीजेपी के 52 संगठनात्मक जिला प्रभारियों की घोषणा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार बीजेपी चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट गई है.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी के सभी 52 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी.पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी सूची में बगहा जिले का प्रभारी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को बनाया गया है. बेतिया के प्रभारी विनोद सिंह बनाए गए हैं. रक्सौल के प्रभारी लालबाबू प्रसाद, मोतिहारी जिले का दायित्व वरूण सिंह को, ढाका के प्रभारी शैलेंद्र मिश्र एवं गोपालगंज का दायित्व दीपेंद्र सरार्फ को दिया गया है.

सिवान पूर्वी के प्रदीप कुमार रोज एवं सिवान पश्चिमी के जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा बनाए गए हैं.सारण पूर्वी के जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव एवं सारण पश्चिमी के प्रभारी का दायित्व प्रवीण यादव को दिया गया है. वैशाली उत्तरी के प्रभारी अरविंद सिंह और  वैशाली दक्षिणी के प्रभारी संजय सहाय को बनाया गया है. शिवहर जिले के प्रभारी गौतम राम, सीतामढ़ी के प्रभारी संजीव पांडेय और मुजफ्फरपुर पूर्वी के प्रभारी रमेश श्रीवास्तव एवं पश्चिमी का दायित्व दिनकर पंडित को बनाया गया है.समस्तीपुर उत्तरी के प्रभारी संजय कुमार सिंह एवं दक्षिणी के संजीव साह बनाए गए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मधुबनी  जिले के प्रभारी ज्योति मंडल, जबकि मधुबनी का दायित्व पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी को दिया गया है.दरभंगा पूर्वी के प्रभारी राजीव रंजन बनाए गए हैं जबकि पश्चिमी का दायित्व उमेश कुशवाहा को दिया गया है. सुपौल जिले के प्रभारी अनुरंजन झा, सहरसा के सुनील कुमार, मधेपुरा के दिवाकर सिंह, अररिया के विजय शंकर चौधरी बनाए गए हैं। पूर्णिया जिले के प्रभारी आलोक भगत बनाए गए हैं.कटिहार के प्रभारी प्रफुल रंजन वर्मा, किशनगंज का दायित्व राज कुमार राय को दिया गया है. भागलपुर के प्रभारी राजेश जैन, बांका के कुमार प्रणय, नवगछिया के पवन मिश्र, खगड़िया जिले के प्रभारी का दायित्व राजकिशोर सिंह को दिया गया है. मुंगेर के प्रभारी विकास सिंह, लखीसराय के संजय कुमार, बेगूसराय के शशि भूषण कुमार एवं जमुई के प्रभारी रवि शंकर सिंह बनाए गए हैं.

प्रकाश भगत को शेखपुरा , नालंदा में संजय मुन्ना को प्रभारी बनाया गया है. नवादा जिले के प्रभारी राजेश सिंह एवं बाढ़ का दायित्व धर्मेंद्र कुमार दिया गया है. जहानाबाद जिले के प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, गयाजी पूर्वी का दायित्व सुरेश शर्मा को दिया गया है. गयाजी पश्चिमी के प्रभारी सिद्धनाथ मिश्र एवं अरवल जिले प्रभारी सुबोध पासवान बनाए गए हैं.औरंगाबाद में मनोज कुशवाहा एवं सासाराम में हिमांशु चतुर्वेदी को प्रभारी के रूप में लगाया गया है. कैमूर जिले के प्रभारी अशोक साह, बक्सर के अरूण कुशवाहा एवं भोजपुर के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा बनाए गए हैं. पटना ग्रामीण के प्रभारी संजीव कुमार यादव एवं पटना महानगर के प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी बनाए गए हैं.

Share This Article