उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, समर्थक को किया फोन

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। अपराधियों ने उपमुख्यमंत्री के एक समर्थक को फोन कर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

धमकी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जिसको जो करना करते रहे। बिहार की जनता सब जानती है। हम लोग बिहार के विकास के लिए लगे हुए हैं।” सम्राट चौधरी के इस बयान से साफ है कि वे इस तरह की धमकियों से विचलित नहीं हैं और अपने काम में जुटे रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को मिली इस तरह की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और धमकी देने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

Share This Article