तेजस्वी सिर्फ मुफ्त की बात करते हैं, सरकार नहीं आएगी तो वादे कैसे होंगे पूरे: दिलीप जायसवाल

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वह केवल ‘फ्री की बातें’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आजकल विपक्ष के लोग सिर्फ यह कह रहे हैं कि अगर हमारी सरकार आई तो सब कुछ मुफ्त देंगे, लोग इस तरह के वादे कर रहे हैं।” जायसवाल ने यह भी कहा, “जब आपकी सरकार ही नहीं आएगी, तो आप यह मुफ्त चीजें कहां से देंगे! नीतीश कुमार की सोच इनसे कहीं आगे है, उन्होंने महिलाओं को ढाई हजार रुपये मासिक देने जैसी योजनाएं लागू की हैं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बीजेपी अध्यक्ष ने एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव की आलोचना की और कहा कि विपक्ष के पास सिर्फ बयानबाजी करने के अलावा कोई ठोस काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से राज्य को विकास की ओर अग्रसर किया है, और विपक्ष को बोलते समय अपनी नकारात्मकता पर शर्म आनी चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने चौथे चरण के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की तारीखों का भी ऐलान किया। यह सम्मेलन 15 फरवरी को खगड़िया और बेगूसराय, 16 फरवरी को जमुई और शेखपुरा, 17 फरवरी को नवादा, 18 फरवरी को पूर्णिया और कटिहार, 19 फरवरी को भागलपुर और नवगछिया, और 20 फरवरी को बांका में आयोजित होगा। जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में व्यापक विकास हुआ है और खासकर दरभंगा और आसपास के जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए 1600 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Share This Article