क्या तेजस्वी यादव के पास हैं दो वोटर ID? NDA ने चुनाव आयोग से पूछा- ‘क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड (EPIC) रखने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। इस मुद्दे पर शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की।

एनडीए प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा, “क्या देश का संविधान और चुनाव आयोग ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करेगा जिसके पास दोहरी पहचान है? तेजस्वी यादव के पास दो अलग-अलग EPIC कार्ड हैं, जो एक गंभीर अपराध है। ऐसे व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा, “जो व्यक्ति अपनी पहचान बदल सकता है, वह देश और प्रदेश को कैसे बदलेगा? पहले से ही तेजस्वी यादव के नाम पर सात घोटाले हैं और अब यह आठवां ‘ईपीआईसी घोटाला’ सामने आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि दो अलग-अलग पतों पर दो EPIC कार्ड होना एक तरह की राजनीतिक जालसाजी है और इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने भी तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, “तेजस्वी यादव वही कर रहे हैं जो उनके पिता करते आए हैं। यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।” उन्होंने चुनाव आयोग से तुरंत एफआईआर दर्ज कर तेजस्वी की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

एनडीए नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई आम नागरिक ऐसा कृत्य करता, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन एक राजनेता पर अब तक कोई कार्रवाई न होना आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

Share This Article