बिहार विधानसभा की शुरुआत ड्रामेटिक: बाहुबली नेता की पत्नी विभा देवी शपथ के शब्दों में उलझीं…

Ritu Raj

18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ लेकर कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की, लेकिन इस दौरान नवादा से जदयू विधायक और बाहुबली राजबल्लभ प्रसाद की पत्नी विभा देवी खासा चर्चा में रहीं। शपथ-पत्र पढ़ते समय वे कई बार रुक गईं और शब्दों का उच्चारण करने में कठिनाई हुई। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें पास में बैठी विधायक मनोरमा देवी की मदद लेनी पड़ी। उनके प्रॉम्प्ट करने पर विभा देवी ने किसी तरह टूटी-फूटी भाषा में शपथ पूरी की, और यह दृश्य सदन में मौजूद सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया।

वहीं शपथ ग्रहण के दौरान कई और विधायक भी सुर्खियों में रहे। वारिसलीगंज से विधायक और बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने शपथ की शुरुआत बहुजन नेताओं का हवाला देते हुए की। उन्होंने कहा- “मैं बहुजन समाज की बेटी अनीता, रुहानी आशीर्वाद लेते हुए बाबा साहब को याद करते हुए शपथ लेती हूं।…” लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने तुरंत उन्हें रोका और निर्धारित प्रारूप में शपथ लेने को कहा। प्रोटेम स्पीकर के टोकने के बाद उन्होंने दोबारा अपना नाम लेकर औपचारिक शपथ पूरी की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इधर बेतिया से बीजेपी विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी शपथ पढ़ते समय चूक गईं। उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया, जिस पर प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका और फिर से पूरी शपथ पढ़वाई।

Share This Article